सेनाओ का यहोवा
हमारे संग संग है
याकूब का परमेश्वर
हमारा ऊँचा गढ़ है।।2।।
1. जिसने आकाश बनाया
जिसने पृथ्वी बनाई।।2।।
सर्वषक्तिमान प्रभु है
वो यहोवा हमारे संग संग है।।2।।
2. समुन्दर को जिसने दो भागा
जंगल से रास्ता निकाला।।2।।
वादो को करता है पूरा
वो यहोवा हमारे संग संग है।।2।।
3. लाजर को जिसने जिलाया
जक्कई को जिसने बचाया।।2।।
जिसके लिये सब संभव
वो यहोवा हमारे संग है।।2।।
4. जिसने हमको बनाया
जिसने सब को बनाया।।2।।
अल्फा ओमेगा प्रभु है
वो यहोवा हमारे संग है।।2।।
Tags
हिन्दी गीत