क्या दिन खुशी का आया,
रहमत का बादल छाया,
दुनिया का मुंजीआया,
आ हा हा हाल्लेलुयाह
1. एक दूत मरियम पास आया,
बोला जन्मेगी तू बेटा,
नाम उस का यीशु रखना
आ हा हा हाल्लेलूयाह
2. पूरब से निकला तारा,
जिसने किया इशारा,
रास्ते का बना सहारा,
आ हा हा हाल्लेलूयाह ।
3. स्वर्गदूत ज़मीन पर आये,
परमेश्वर वचन सुनाये,
येशु चरनी में पाए,
आ हा हा हाल्लेलूयाह
4. वो तीन मजूसी आये
सोना मूर लोबान लाये
सिजदे मे सिर झुकाये
आह हा हा हालेलुयाह
5. गौसले में जन्मा है
जो चरणी में लेटा है
वो खुदा का बेटा है
आह हा हा हाल्लेलुयाह
6. वो आया प्रेम बढ़ाने
दुखों को दूर भागने
पापों से मुक्ति दिलान
आ हा हा हाल्लेलुयाह
7. ये सब लोग खुश होलो
रस प्रेम भाव के घोलो
जय जय येशु की बोलो
आह हा हा हाल्लेलुयाह
Tags
क्रिसमस हिन्दी गीत